पुखराज रत्न पहनने के 10 लाभ

Pukhraj dharan karne ke labh :पुखराज रत्न बृहस्पति ग्रह से संबंधित रत्न है जो छह रंगों में पाया जाता है- पीले, पीला-भूरा, फ्रलैक्स, भूरा, हरा, नीला हल्का नीला, लाल, गुलाबी आदि रंग में मिलता है लेकिन कभी-कभी इसका कोई रंग नहीं होता है। खासकर यह हल्दी रंग में, केसरिया, नीबू के छिलके के रंग का, स्वर्ण के रंग का तथा सफेद-पीली झांई वाला पाया जाता है। पुखराज को अंग्रेजी में टोपाज़ कहते हैं। आओ जानते हैं पुखराज पहनने के 10 लाभ।

Adjustable Kachua Ring With Pukhraj Gemstone By Timeshopee

पुखराज धारण करने के लाभ ( Benefits of wearing Pukhraj) : 

 
1. प्रसिद्धि : पुखराज धारण करने से प्रसिद्धि मिलती है। प्रसिद्धि से मान-सम्मान बढ़ता है। 
 
2. करियर : शिक्षा और करियर में यह लाभदायक है। 
 
3. भाग्यवृद्धि : भाग्यवृद्धि और सुख-सौभाग्य हेतु पहनना चाहिए।
4. नौकरी और व्यापार में उन्नति : इससे नौकरी और व्यापार में विकास एवं उन्नति होती है। शिक्षा, बुद्धि और व्यापार में यह लाभदायक है। 
5. सुख-समृद्धि : इसे पहनने से सुख, समृद्धि, पुत्र कामना, विवाह एवं आध्यात्मिक समृद्धि की मनोकामना पूर्ण होती है। यह जातक में आध्यात्मिक शक्ति, शांति या विद्या को भी बढ़ाता है। यह दिमागी ताकत बढ़ाकर इच्छाशक्ति को तेज करता है। इससे आर्थिक संपन्नता बढ़ती है।
Adjustable Kachua Ring With Pukhraj Gemstone By Timeshopee
Benefits of Blue Topaz
6. रोग में लाभ : गुरु ग्रह जीवनदाता है। यह वसा एवं ग्रंथियों से संबंध रखता है। अतः यह गला रोग, सीने का दर्द, श्वास रोग, वायु विकार, टीबी, हृदय रोग में धारण करने से लाभप्रद होता है। कमजोर पाचन में लाभ मिलता है। रोगों के लिए पुखराज धारण करने के पहले वैद्य से अवश्य सलाह लें।
 
6. गुरु का बल बढ़ता : यदि आपकी कुंडली में गुरु कमजोर है तो पुखराज धारण करने से वह बलवान होकर लाभ पहुंचाता है।
 
7. रोमांस : नीला अर्थात ब्लू पुखराज रोमांस के लिए शुभ माना जाता है। इसे प्यार और स्नेह का चिन्ह माना जाता है। यह रत्न आकर्षण शक्ति बढ़ाता है। उदास और बुझे दिलों में प्यार की इच्छा जगाता है। टोपाज पहनने से सच्चा प्यार मिलता है और प्यार बढ़ता है। प्रेम संबंधों के लिए टोपाज रत्न बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि टोपाज रत्न धारण करने से प्रेम प्राप्त करने या विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।  विवाह योग्य कन्या पुखराज धारण करें तो जल्दी विवाह हो जाता है। 
 
8. जहर को काटता है : यह जिस्म में गर्मी और ताकत को बढ़ाता है। यह खून की खराबी को दूर करता है और इसको पहनने से कोढ़ तक ठीक हो जाती है। यह जहर को भी काटने की क्षमता रखता है और यह भी कह जाता है कि इससे पहनने से बवासीर ठीक हो जाता है। 
 
9. क्रोध को करता है कंट्रोल : नीला पुखराज धारण करने से लोगों का क्रोध कम होता है और दयालुता बढ़ती है।
 
10. अच्‍छी नींद आती है : इससे नींद अच्छी आती है और शरीर की थकावट दूर होती है। यह बहते रक्त को रोकने वाला व भूख बढ़ाने वाला रत्न है। इसे धारण करने से दुख, चिंता, तनाव, डर आदि मन से दूर होते हैं।

Adjustable Kachua Ring With Pukhraj Gemstone By Timeshopee

Back to blog